लाइव न्यूज़ :

‘कोर्ट’ में यादगार अभिनय करने वाले वीरा साथीदार की कोविड-19 से मृत्यु

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:38 IST

Open in App

नागपुर(महाराष्ट्र), 13 अप्रैल, अभिनेता-कार्यकर्ता वीरा साथीदार की कोविड-19 संबंधी समस्याओं के चलते मंगलवार को मृत्यु हो गई। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘कोर्ट’ में यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है।

साथीदार (62) को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता को पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मंगलवार तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिल्म ‘कोर्ट’ का निर्देशन करने वाले चैतन्य तम्हाने के मुताबिक, अभिनेता को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

तम्हाने ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वह वेंटिलेटर पर थे। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। इस पर विश्वास करना मुश्किल है कि वह अब नहीं रहें।”

निर्देशक ने कहा, “ वह न सिर्फ अभिनेता, कार्यकर्ता और एक कवि थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे।”

‘कोर्ट’ 2016 में ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि थी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने दो और लघु फिल्मों में काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल