लाइव न्यूज़ :

भारत में वीर सावरकर युग पहले ही आ चुका है: केंद्रीय सूचना आयुक्त

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:17 IST

Open in App

(हर्षवर्धन प्रकाश)

इंदौर (मप्र), 28 नवंबर केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहूरकर ने कहा है कि हिंदुत्व की राजनीतिक विचारधारा के प्रणेता माने जाने वाले विनायक दामोदर सावरकर का युग भारत में पहले ही आ चुका है और उनकी शख्सियत ‘‘भारत रत्न’’ से ऊपर है।

इंदौर साहित्य महोत्सव में शामिल होने आए माहूरकर ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि सावरकर (की शख्सियत) भारत रत्न से ऊपर है। अगर उन्हें यह सम्मान मिलता है, तो अच्छी बात है। लेकिन अगर उन्हें यह सम्मान नहीं भी मिलता है, तो भी इससे उनके कद पर कोई फर्क नहीं पडे़गा क्योंकि देश में सावरकर युग का आगमन पहले ही हो चुका है।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि राज्य की सत्ता में आने पर वह "भारत रत्न" के लिए सावरकर के नाम की सिफारिश पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार से करेगी। इसके अलावा, अलग-अलग दक्षिणपंथी संगठन भी सावरकर को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने की मांग पिछले कई साल से कर रहे हैं।

‘वीर सावरकर : द मैन हू कुड हैव प्रिवेंटेड पार्टिशन’ पुस्तक के लेखक ने कहा, ‘‘पहले हम सोच तक नहीं पाते थे कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 कभी हट भी सकता है। लेकिन इस अनुच्छेद को हटा दिया गया। यह कदम देश में सावरकर युग के आगमन का प्रतीक है।’’

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सावरकर द्वारा अंग्रेजों से कथित तौर पर माफी मांगे जाने संबंधी विवाद पर केंद्रीय सूचना आयुक्त ने कहा, ‘‘भारतीय राजनीति में मुस्लिम तुष्टीकरण की भूख जितनी बढ़ेगी, सावरकर को बदनाम करने की उतनी ही आवश्यकता महसूस की जाएगी क्योंकि वह देश की एकता और अखंडता के सबसे बड़े प्रतीक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल