लाइव न्यूज़ :

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन वीसी मिश्रा का निधन

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:56 IST

Open in App

प्रयागराज, 13 अप्रैल बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के पूर्व चेयरमैन विनय चंद्र मिश्रा का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

विनय चंद्र मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता विवेक मिश्रा ने पीटीआई/भाषा को बताया कि उनके पिता पिछले तीन दिनों से बीमार थे और मंगलवार दोपहर में ही उनकी कोरोना रिपोर्ट आई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि वीसी मिश्रा उत्तर प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता रहे और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सात बार अध्यक्ष और चार बार महासचिव रहे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि वीसी मिश्रा मूलतः इटावा जिले के थे और तीन बार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन रहे। साठ के दशक में वह लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे।

सिंह ने बताया कि हालांकि बाद में वह वकालत के पेशे में आए और वकीलों के बड़े नेता बने। अधिवक्ता समुदाय में वीसी मिश्रा के तौर पर लोकप्रिय रहे मिश्रा वकीलों के एक निडर नेता थे और वकीलों के कई आंदोलनों का उन्होंने नेतृत्व किया।

मिश्रा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

इलाहाबाद की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने वीसी मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिश्रा अधिवक्ताओं के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति थे और उनकी गिनती देश के बड़े अधिवक्ताओं में होती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा