लाइव न्यूज़ :

वेटिकन ने केरल की बर्खास्त नन की तीसरी अपील खारिज की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 13:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 जून वेटिकन ने चर्च के नियमों का उल्लंघन करने वाली अपनी जीवन शैली के बारे में स्पष्टीकरण नहीं देने के लिए फ्रांसिस्कन क्लेरिस्ट कॉन्ग्रेगेशन (एफसीसी) द्वारा बर्खास्त किए जाने के खिलाफ केरल की सिस्टर लूसी कलप्पुरा की एक और अपील खारिज कर दी है।

चर्च के एक आंतरिक पत्र के मुताबिक कैथोलिक चर्च के शीर्ष न्यायिक प्राधिकार ‘एपोस्टेलिका सिग्नेचरा’ ने एक सदी पुराने कॉन्ग्रेगेशन से बर्खास्त किए जाने के खिलाफ नन की तीसरी अपील भी खारिज कर दी। कॉन्ग्रेगेशन के पत्र में कहा गया, ‘‘लूसी कलप्पुरा की अपील ‘एपोस्टेलिका सिग्नेचरा’ ने खारिज कर दी और उनकी बर्खास्तगी की पुष्टि की जाती है।’’

चर्च के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से पुष्टि की है कि वेटिकन ने नन की एक और अपील खारिज कर दी। हालांकि, कलप्पुरा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनकी अपील पर सुनवाई हुई और मौजूदा घटनाक्रम उनके प्रति नाइंसाफी है।

कलप्पुरा ने ‘मिशनरीज ऑफ जीसस कॉन्ग्रेगेशन’ से संबद्ध ननों द्वारा बिशप फ्रांको मुलक्कल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। मुलक्कल पर एक नन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था।

कॉन्ग्रेगेशन ने अपने नोटिस में सिस्टर लूसी पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना ड्राइविंग लाइसेंस रखने, कर्ज लेकर कार खरीदने, एक किताब का प्रकाशन कराने और बिना अनुमति धन खर्च करने को नियमों का उल्लंघन बताया और वेटिकन ने इस फैसले को मंजूर किया था। नन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो