लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे ने कहा, वह उस महिला की बेटी हैं जिनके खून में भाजपा और राष्ट्रवाद था

By भाषा | Updated: March 7, 2021 19:18 IST

Open in App

जयपुर, सात मार्च राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘विकास विरोधी’ करार देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और कहा कि वह उस महिला की बेटी हैं जिनके खून में भाजपा और राष्ट्रवाद था।

भरतपुर जिले के पूंछड़ी के लौठा में समर्थकों को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, ‘आज मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि मेरी मां ने दीपक जलाने और कमल को खिलाने का काम किया था। उन्होंने दीये की लौ को कभी कम नहीं होने दिया और कमल को कभी मुरझाने नहीं दिया। उनके खून में भाजपा और राष्ट्रवाद था। मैं उन्हीं की बेटी हूं।’

उन्होंने दीपक का उल्लेख जनसंघ के संदर्भ में किया। पूर्व मुख्यमंत्री भरतपुर के कृष्णा सर्किट और सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के मंदिरों की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर है। वह रविवार को आदि बद्रीनाथ मंदिर जायेंगी और उसके बाद गोवर्धन परिक्रमा के पूंछड़ी के लौठा मंदिर सहित रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगी।

वसुंधरा ने कहा कि उनका धार्मिक स्थलों से गहरा संबंध है इसलिये उन्होंने इन पवित्र स्थानों पर पूजा और प्रार्थना करने तथा जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘न केवल इस क्षेत्र में बल्कि पूरे राज्य में विकास के काम रूक गये हैं। दो हिस्सों में बंटी गहलोत सरकार को मिलकर उखाड़ने और रूके हुए विकास कार्यों को फिर से शुरू करने का काम हम सब करेंगे।’’

पिछले कुछ दिनों से वसुंधरा के समर्थक हाई प्रोफाइल कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे हुए हैं। रविवार को शुरू हुई उनकी इस धार्मिक यात्रा में कई पूर्व मंत्री और समर्थक विधायक मौजूद थे।

इसी दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां भी वागड़ क्षेत्र के बांसवाडा, प्रतापगढ, और डूंगरपुर क्षेत्रों के दौरे पर है। पूनियां ने सोशल मीडिया पर रविवार को गहलोत सरकार के खिलाफ ‘‘हल्ला बोल’’ आंदोलन शुरू किया है।

पार्टी नेताओं के अनुसार प्रदेश में वसुंधरा को दरकिनार किए जाने से वह नाराज हैं और पूनियां जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में विफल रहने के लिये पूर्वी क्षेत्र के कई नेताओं को बदलने की योजना बना रहे थे, इसके बाद चिंतित नेताओं ने अब पूर्व मुख्यमंत्री को और सक्रिय होने के लिये आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए