लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे मेवाड़ पहुंचीं, यात्रा को बताया 'अराजनीतिक'

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:56 IST

Open in App

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मंगलवार को राज्य के मेवाड़ क्षेत्र के दौरे के तहत चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। उन्हें चार दिन की अपनी इस यात्रा में इस अंचल के छह जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना है। उन्होंने इस यात्रा को 'अराजनीतिक' बताया।

राजे ने अपनी यात्रा की शुरुआत मेवाड़ अंचल के चित्तौड़गढ़ जिले के विख्यात सांवलिया मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की।

वह अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान बांसवाड़ा में त्रिपुर सुंदरी सहित कई मंदिरों में जाएंगी। राजे की इस यात्रा ने राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू कर दी है क्योंकि उनकी इस यात्रा को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनकी इस यात्रा के गलत ढंग से राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में भगवान श्री सांवलिया मंदिर में उन्होंने कहा कि उनके अपने सहयोगियों के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के कार्यक्रम को कुछ लोग राजनीतिक यात्रा बताकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि शोक व्यक्त करने का यह कार्यक्रम राजनीतिक यात्रा नही है।

राजे ने कहा, ‘‘मैं कोरोना के कारण जान गंवाने वाले अपनों को श्रद्धासुमन अर्पित करने और भगवान के दर्शन कर राज्य की खुशहाली की कामना करने आई हूं। मेरा चार दिन का यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक कारणों के चलते वह उन सहयोगियों के निधन पर शोक जताने नहीं आ सकीं जो कोरोना काल में दिवंगत हो गए, इसलिए वह अब आई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग आरोप भी लागते हैं कि ये तो भगवान भरोसे चलती हैं। हां मैं स्वीकार करती हूँ कि मैं भगवान भरोसे ही हूं। मैं शुरू से ही राजनीति में नहीं, धर्म नीति में विश्वास करती हूं।’’

राजे ने कहा, ‘‘जब हमारी सरकार थी तब हमने 550 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 125 मंदिरों का विकास तथा 110 करोड़ की लागत से 50 देवी-देवताओं और महापुरुषों से संबंधित पैनोरमा निर्माण कार्य कराया था।’’

पूर्व मुख्यमंत्री इसके बाद उदयपुर जिले के लसाड़िया गांव पहुंचीं जहां उन्होंने पूर्व विधायक गौतम लाल मीना को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बांसवाड़ा जिले के अर्थुना गांव में पूर्व मंत्री दिवंगत जीतमल खांट को भी श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित