लाइव न्यूज़ :

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति से वरूण, मेनका की छुट्टी : सिंधिया, वैष्णव को मिली जगह

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति सहानुभूति दर्शाने वाले वरूण गांधी, चौधरी वीरेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की जगह नए नेताओं को नयी कार्यसमिति में जगह दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गड़करी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनीत किया गया है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रह्लाद पटेल, कई मुद्दों पर पार्टी से अलग रुख रखने वाले सुब्रमण्यम स्वामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र व सांसद दुष्यंत सिंह, विजय गोयल, विनय कटियार तथा एसएस अहलूवालिया को भी नयी राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह नहीं मिली है। केंद्रीय मंत्री अब कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी कार्यसमिति में शामिल किए गए नए सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और निर्मला सीतारमण कार्यसमिति में बने हुए हैं।

जनवरी 2020 में भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सात नवंबर को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो सकती है। इससे पहले 18 अक्टूबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई गई है जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती है और संगठन के कामकाज की रूपरेखा तय करती है। कोविड-19 महामारी के चलते लंबे समय से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नहीं हुई है।

वरूण गांधी, स्वामी और वीरेंद्र सिंह को कार्यसमिति से बाहर किए जाने को विभिन्न मुद्दों पर इन नेताओं के रुख से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से वरुण गांधी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में लगातार आवाज उठाते रहे हैं। हाल में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मेनका गांधी और वीरेंद्र सिंह भी किसानों के प्रति सहानुभूति जताते रहे हैं। सिंह के साथ राव इंद्रजीत सिंह के भी भाजपा नेतृत्व से रिश्तों में कुछ तल्खी आई है। हाल ही में एक रैली में राव इंद्रजीत सिंह ने पार्टी नेताओं पर तंज कसा था।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यसमिति में वापसी की है। पिछली कार्यसमिति में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बाहर किए गए हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर कार्यसमिति में अपनी जगह बचाने में सफल रहे।

फिल्म कलाकार मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी और राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता सहित पश्चिम बंगाल के छह नेताओं को कार्यसमिति में जगह दी गई हैं। इन सभी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है। दिल्ली के तीन सांसदों केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी और बिधूड़ी भी इसमें शामिल हैं।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन शामिल हैं।

जिन 80 सदस्यों को कार्यसमिति में जगह दी गई है उनमें 12 उत्तर प्रदेश से हैं। पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को भी कार्यसमिति में अच्छा खास प्रतिनिधित्व मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: जैतपुर एक्सटेंशन में घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर से फैली आग

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 86, शिवसेना 47, एनसीपी 32 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे, जानें मनसे और उद्धव ठाकरे का हाल

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को बढ़त, जानें शिवसेना और कांग्रेस का हाल

क्राइम अलर्टHaryana: भाई निकला कसाई..., बहन के कत्ल के लिए दोस्त को उकसाया, आरोपी ने रेप के बाद घोंटा गला

भारतMaharashtra Local Body Election Result: आज आएंगे महाराष्ट्र नगर निगम के नतीजें, महायुति और एमवीए के लिए अग्निपरीक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू कश्मीर सरकार की आधिकारिक छुट्टियों की सूची ने खोला पिटारा बवाल का

भारतJammu Kashmir: कश्मीर में शुरू हुआ चिल्ले कलां, 40 दिन रहेगा भयंकर सर्दी का दौर

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट