लाइव न्यूज़ :

वरुण एक योद्धा है वह जीतकर बाहर आयेगा: हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन के पिता ने कहा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:11 IST

Open in App

भोपाल, 11 दिसंबर तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता ने शनिवार को कहा कि उनका पुत्र अस्पताल से ठीक होकर बाहर आएगा क्योंकि वह एक ‘‘योद्धा’’ है।

गत बुधवार को हुए इस हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों को मृत्यु हो गई थी। वहीं वरुण सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये थे। सिंह का उपचार बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में चल रहा है।

वरुण के पिता कर्नल के पी सिंह (सेवानिवृत्त) ने बेंगलुरु से फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘काफी उतार-चढ़ाव (मेरे पुत्र की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर) है और वह कैसा है, कुछ बता नहीं सकता।’’ उन्होंने कहा कि उनके बेटे की स्वास्थ्य पर हर घंटे नजर रखी जा रही है।

लगभग दस साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हो चुके सिंह ने कहा कि सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधा और सबसे अच्छे विशेषज्ञ उसका उलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश की प्रार्थना उनके पुत्र के साथ है।

उन्होंने कहा कि यहां बहुत से लोग उससे मिलने के लिए आ रहे हैं। वरुण के पिता ने कहा, ‘‘ वह इससे जीत कर बाहर आयेगा। वह एक योद्धा है। वह बाहर आयेगा.... वह बाहर आयेगा।’’

ग्रुप कैप्टन वरुण को गत अगस्त में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया था कि ग्रुप कैप्टन को बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को हादसे के बाद गंभीर रुप से घायल होने के बाद वरुण को पहले वेलिंगटन (तमिलनाडु) में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के कमांड अस्पताल स्थानांतरित किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि ग्रुप कैप्टन की हालत नाजुक लेकिन स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां