लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने योगी से किया किसानों की समस्याएं दूर करने का आग्रह

By भाषा | Updated: September 12, 2021 16:28 IST

Open in App

लखनऊ, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आगामी सत्र में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल करने और किसानों के समस्त बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने का आग्रह किया है।

भाजपा सांसद ने शनिवार को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि योगी सरकार ने पिछली सरकारों के मुकाबले बकाया गन्ना मूल्य का ज्यादा भुगतान कराया है लेकिन कुछ बकाया अब भी है। गांधी ने कहा कि गन्ना किसानों की आर्थिक समस्याओं, बढ़ती लागत और महंगाई को देखते हुए सरकार आगामी सत्र में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे और समस्त बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराए।

उन्होंने पत्र में बटाईदार किसानों को भी चीनी मिलों में अपना गन्ना बेचने की सुविधा उपलब्ध कराने, धान की पूरी फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित कराने, गेहूं और धान की सरकारी खरीद पर 200 रुपये प्रति क्विंटल का अलग से बोनस देने, किसानों को कृषि कार्यों के लिए बिजली की दरों में तत्काल कमी कर राहत देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का भी आग्रह किया है।

गांधी ने पत्र में यह भी आग्रह किया है कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दिए जाने वाले 6000 रुपये में इतनी ही और धनराशि अतिरिक्त देने पर विचार करे तथा साथ ही बढ़ती कृषि लागत को देखते हुए कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले डीजल पर किसानों को कम से कम 20 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मनरेगा योजना के मजदूरों को कृषि कार्यों में भी शामिल किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता