लाइव न्यूज़ :

वरूण गांधी ने उठाया गन्ना मूल्य का मुद्दा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:34 IST

Open in App

बरेली/पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 21 दिसंबर सांसद वरुण गांधी ने कहा कि गन्ने मूल्य बढ़ाने का मुद्दा उन्होंने अकेले ही उठाया है, इस विषय पर बोलने की हिम्मत कोई अन्य सांसद/विधायक नहीं जुटा सके हैं।

गन्ना मूल्य को लेकर परोक्ष रूप से राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए वरूण ने कहा कि टिकट कटने के डर से पार्टी के नेता ऐसे मुद्दे नहीं उठाते, लेकिन उन्हें इसका कोई डर नहीं है क्योंकि उनके परिवार ने निर्दलीय भी चुनाव जीता है।

गाँधी पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आये थे। गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर चर्चा करते हुए सांसद गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘‘किसी सांसद विधायक की हिम्मत नहीं हुई है, केवल मैंने गन्ने का मूल्य बढ़ाने का मुद्दा उठाया, क्योंकि उन नेताओं को डर लगता है कि हमारा टिकट कट जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनता की आवाज अगर जनप्रतिनिधि नहीं उठाएगा तो कौन उठाएगा। मुझे टिकट कटने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे परिवार ने निर्दलीय चुनाव जीते और कभी हारे नहीं है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा जो सच है वही बोलूंगा सरकार तो आती जाती रहती है।’’

वरूण गांधी ने कहा कि वह क्रांतिकारी नेता हैं और लोगों के साथ अन्याय होता नहीं देख सकते। वह जो भी मदद करते हैं अपने निजी धन से करते हैं।

पीलीभीत से मिली एक दूसरी खबर के अनुसार भाजपा के स्थानीय सांसद वरुण गांधी ने जिलाधिकारी पर आरोप लगाया है कि जिले में आयोजित बांसुरी महोत्सव में व्यापारियों से चंदा वसूला जा रहा है।

उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी पुलकित खरे को पत्र भी लिखा है। हालांकि जिलाधिकारी से अभी तक कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि बांसुरी महोत्सव के लिए प्रशासन ने उनसे पैसा लिया है। सांसद ने कहा कि हाल ही में व्यापारियों ने दिल्ली जाकर उन्हें इस मामले से अवगत कराया था।

सांसद ने जिलाधिकारी को पत्र के साथ साढ़े चार लाख रुपये का चेक भी भेजा है और व्यापारियों से वसूला गया चंदा वापस करने की बात कही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा