लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने 'जुग जुग जीयो' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल पूरा किया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 11:01 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जीयो' की शूटिंग के दूसरे शेड्यूल को पूरा कर लिया है।

दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर रविवार को फिल्म के सेट की एक तस्वीर को साझा करते हुए यह जानकारी दी। 'जुग जुग जीयो' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू हुई थी।

वरुण और कियारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा,“फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद हम अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने को लेकर बेहद उत्सुक एवं उत्साहित हैं।”

दोनों ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के अन्य कलाकारों अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली को टैग करते हुए लिखा, “ हमें परिवार के अन्य सदस्यों की कमी खल रही है।”

अनिल कपूर ने इसका जवाब देते हुए लिखा, “ मैं भी आप सभी की कमी महसूस कर रहा हूं।” इस पर वरुण ने कहा, “ आप से जल्द मुलाकात होगी सर।”

'जुग जुग जीयो' का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस कर रही है जबकि इसके निर्देशक राज मेहता हैं, जिन्होंने 2019 में हिट कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में निर्देशक राज मेहता, नीतू कपूर और वरुण धवन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 'जुग जुग जीयो' की शूटिंग रोक दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह