लाइव न्यूज़ :

अंबानी कॉरपोरेट हाउस के बाहर मार्च आयोजित करेंगे विभिन्न संगठन: राजू शेट्टी

By भाषा | Updated: December 16, 2020 19:35 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में संगठनों के नाम सही करते हुए)

पुणे, 16 दिसंबर महाराष्ट्र के विभिन्न संगठन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये 22 दिसंबर को मुंबई में ''अंबानी कॉरपोरेट हाउस'' के बाहर मार्च आयोजित करेंगे । पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शेट्टी के नेतृत्व वाले स्वाभिमानी शेतकरी संघटना (एसएसएस) के अलावा प्रहार संघटना, फार्मर्स एंड पीजेन्ट पार्टी और लोक संघर्ष मोर्चा भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। शेट्टी ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

किसान नेता शेट्टी ने कहा, ''ये तीन विवादित कृषि कानून अंबानी और अडाणी जैसे उद्योगपतियों के फायदा पहुंचाने के लिये लाए गए हैं। हम अडाणी और अंबानी को फायदा पहुंचाने और किसानों को गुलाम बनाने की सरकार की नीयत का विरोध करते हैं। हम ऐसे कदमों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।''

उन्होंने कहा, '' 22 दिसंबर को मुंबई में अंबानी कॉरपोरेट हाउस के बाहर किसान मार्च निकाला जाएगा।।''

शेट्टी ने मांग की कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मामले में हस्तेक्षप कर सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने का आदेश देना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर