लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक पुलिसकर्मियों ने नक्सल हमला मामले में वरवर राव को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: July 3, 2019 20:46 IST

नक्सली नेता साकेत राजन उर्फ़ प्रेम छह फरवरी 2005 को कर्नाटक के चिक्कमगलूर जिले में एक मुठभेड़ में मारा गया था। इसके जवाब में पांच दिन बाद नक्सलियों ने तुमकुर जिले में कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) बटालियन पर हमला किया था और केआरएसपी के सात कर्मियों तथा एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने राव को अपनी हिरासत में लिया है।राव को एल्गार परिषद मामले में पिछले साल 28 अगस्त को अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं -सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा, वर्णन गोंजाल्वेस और गौतम नौलखा के साथ गिरफ्तार किया था।

कर्नाटक पुलिस ने एल्गार परिषद मामले में आरोपी तेलुगू कवि एवं कार्यकर्ता वरवर राव को 2005 के तुमकुर नक्सल हमले के सिलसिले में बुधवार को अपनी हिरासत में ले लिया। राव फिलहाल यहां न्यायिक हिरासत में हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने राव को अपनी हिरासत में लिया है। नक्सली नेता साकेत राजन उर्फ़ प्रेम छह फरवरी 2005 को कर्नाटक के चिक्कमगलूर जिले में एक मुठभेड़ में मारा गया था। इसके जवाब में पांच दिन बाद नक्सलियों ने तुमकुर जिले में कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) बटालियन पर हमला किया था और केआरएसपी के सात कर्मियों तथा एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी।

राव ने 2003 की शुरुआत में चिक्कमगलूर इलाके में एक जनसभा को संबोधित किया था। राव को एल्गार परिषद मामले में पिछले साल 28 अगस्त को अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं -सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा, वर्णन गोंजाल्वेस और गौतम नौलखा के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक 31 दिसंबर 2017 को हुए एल्गार परिषद में दिए गए भाषणों के चलते अगले दिन पुणे जिले के कोरेगांव-भीमा में हिंसा भड़क गई थी। 

टॅग्स :कर्नाटकनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया