लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार काशी के निवासी, आज से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज

By भाषा | Updated: January 21, 2019 10:10 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेहमानों को ठहराने के लिए परिवारों को अनुमति देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Open in App

वाराणसी (उत्तरप्रदेश), 20 जनवरीः आध्यात्मिक नगर बनारस 21 जनवरी से शुरू हो रहे तीन दिवसीय आयोजन ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ पर आने वाले अतिथियों की स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। 'काशी का आतिथ्य' विचार के तहत स्थानीय लोगों से भारतवंशी अतिथियों, आगंतुकों को ठहरने की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया गया ताकि उन्हें ऐतिहासिक शहर बनारस के लोगों से रूबरू होने का मौका मिल सके। 

प्रवासी दिवस समारोह की व्यवस्था पर नजर रख रहे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आगंतुकों की यात्रा को यादगार बनाने के लिए बनारस में पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। होटल और टेंट सिटी के अलावा शहर के कई परिवारों ने अतिथि देवो भव: की भावना के साथ आने वालों को आतिथ्य सुविधा प्रदान करने की इच्छा प्रकट की है । 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहमानों को ठहराने के लिए परिवारों को अनुमति देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वाराणसी जिला प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि निशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए सैकड़ों परिवारों को चुना गया है। एक ऐप्प भी बनाया गया है जिसपर इसके लिए पंजीकरण किया गया है। काशी के ये परिवार अतिथियों को खाना भी मुहैया कराएंगे।

प्रशासन ने कहा था कि वे परिवहन सुविधा के बारे में विचार करेंगे, लेकिन कुछ लोगों ने अतिथियों को एयरपोर्ट पर वाहन की सुविधा देने के प्रति भी उत्साह दिखाया है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के जरिए खुद को पंजीकृत कराने वाले आगंतुकों से उनके ठहरने को लेकर पसंद के बारे में पूछा गया और उनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने ‘काशी-वासियों’ की मेजबानी को तरजीह दी है । 

अतिथियों को घर का बना खाना मिलेगा और उन्हें घर का माहौल भी मिलेगा। इसके अलावा वे बनारस की रोजमर्रा की गतिविधि से भी अवगत हो पाएंगे। इस साल प्रवासी दिवस मेहमानों के लिए अनूठा अनुभव लेकर आया है क्योंकि इसी वक्त प्रयागराज में कुंभ का आयोजन हो रहा है और गणतंत्र दिवस समारोह भी होना है । 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक कुल 5802 लोगों ने तीन दिवसीय आयोजन के लिए खुद को पंजीकृत कराया है। प्रवासी दिवस के बाद अतिथियों को 24 जनवरी को कुंभ मेला ले जाया जाएगा। वहां पर टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया है। दूसरे देशों से आने वाले मेहमान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का भी साक्षी बन पाएंगे। 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया