लाइव न्यूज़ :

वाराणसी ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया ; प्रधानमंत्री को पगड़ी, पीताम्बरी दी गई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:15 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

वाराणसी(उत्तर प्रदेश), 13 दिसंबर ‘हर-हर महादेव’ के उदघोष के बीच यहां सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उस समय गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गई जब वह वाराणसी की गलियों से गुजर रहे थे, जिसके दोनों ओर उनकी तस्वीरों और अभिवादन वाले बड़े-बड़े पोस्टर लगे हुए थे।

साधु-संतों और जानी मानी हस्तियों की काफी संख्या में मौजूदगी के बीच मोदी ने काशी विश्वनाथ गलियारा परियोजना के प्रथम चरण का उदघाटन किया। इससे पहले, उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई और मंदिर में पूजा अर्चना की।

सुबह के समय नगर में पहुंचने के बाद, सबसे पहले वह काल भैरव मंदिर गये और वहां पूजा की। इस मंदिर को काशी का कोतवाल कहा जाता है।

कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला फिर इलाके से बाहर गया, इस दौरान स्थानीय बाशिंदे ‘हर-हर महादेव’ और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

ललिता घाट जाने के लिए जब मोदी की कार तंग गलियों से नदी तट तक जा रही थी तब कई लोगों ने अपनी बालकनी और छज्जे से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जबकि अन्य ने तिरंगा लहराया।

तंग गलियों ने एसपीजी और स्थानीय पुलिस बल के लिए सुरक्षा व्यवस्था में कड़ी चुनौती पेश की, इस बीच एक व्यक्ति ने काल भैरव मंदिर के पास मोदी को गुलाबी रंग की एक पगड़ी भेंट करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे दूर हटाने की कोशिश की।

तभी मोदी ने कार के अंदर से संकेत किया और व्यक्ति को पास आने दिया तथा उसने प्रधानमंत्री को पगड़ी भेंट की। इस व्यक्ति ने फिर प्रधानमंत्री को एक पीताम्बरी (भगवा अंगवस्त्र) भेंट की, जिसे उन्होंने हाथ जोड़ कर और मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है