वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी ने क्रूज पर बैठकर गंगा आरती देखी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:30 IST2021-12-13T22:30:28+5:302021-12-13T22:30:28+5:30

Varanasi: PM Modi watched Ganga Aarti on a cruise | वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी ने क्रूज पर बैठकर गंगा आरती देखी

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी ने क्रूज पर बैठकर गंगा आरती देखी

(कुणाल दत्त)

वाराणसी, 13 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम क्रूज पर उत्तर प्रदेश और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भव्य गंगा ‘‘आरती’’ देखी।

वाराणसी शहर में प्रधानमंत्री का यह तीसरा कार्यक्रम था। इससे पहले मोदी ने काल भैरव मंदिर के दर्शन किए और उसके बाद काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी के किनारे होने वाली आरती को देखने के लिए संत रविदास घाट से स्वामी विवेकानंद क्रूज (जहाज) पर सवार हुए। इस मौके पर घाटों पर हजारों दीपक जगमगा रहे थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘काशी की गंगा आरती हमेशा अंतर्मन को नयी ऊर्जा से भर देती है। आज काशी का बड़ा सपना पूरा होने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुआ और मां गंगा को उनकी कृपा के लिए नमन किया। नमामि गंगे तव पाद पंकजम्।’’

उन्होंने एक छोटा वीडियो भी साझा किया जिसमें गंगा के घाट रंगबिरंगी रोशनी में सराबोर नजर आए। प्रधानमंत्री के साथ क्रूज पर सवार होने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे। क्रूज पर 12 मुख्यमंत्रियों के अलावा, भाजपा शासित राज्यों के तीन उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्य सवार थे।

प्रधानमंत्री और आरती को देखने के लिए विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। क्रूज जब दश्वामेध घाट पर रुका तो लोगों ने ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण, घंटियों की आवाज और शंखनाद से पूरा माहौल आध्यात्मिक था।

मोदी ने लगभग एक घंटे की क्रूज की सवारी के दौरान ‘आरती’ के हिस्से के रूप में बाद में ‘लाइट एंड साउंड’ शो को भी देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Varanasi: PM Modi watched Ganga Aarti on a cruise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे