वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी ने क्रूज पर बैठकर गंगा आरती देखी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:45 IST2021-12-13T20:45:46+5:302021-12-13T20:45:46+5:30

Varanasi: PM Modi watched Ganga Aarti on a cruise | वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी ने क्रूज पर बैठकर गंगा आरती देखी

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी ने क्रूज पर बैठकर गंगा आरती देखी

(कुणाल दत्त)

वाराणसी, 13 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम क्रूज पर उत्तर प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भव्य गांगा ‘‘आरती’’ देखी।

वाराणसी शहर में यह उनका तीसरा कार्यक्रम था। इससे पहले मोदी ने काल भैरव मंदिर के दर्शन किए और उसके बाद काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी के किनारे होने वाली आरती को देखने के लिए संत रविदास घाट से स्वामी विवेकानंद क्रूज (जहाज) पर सवार हुए। इस मौके पर घाटों पर हजारों दीपक जगमगा रहे थे।

प्रधानमंत्री के साथ क्रूज पर सवार होने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे।

प्रधानमंत्री और आरती को देखने के लिए विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। क्रूज जब दश्वामेध घाट पर रुका तो लोगों ने ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण, घंटियों की आवाज और शंख नाद से पूरा माहौल आध्यात्मिक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Varanasi: PM Modi watched Ganga Aarti on a cruise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे