लाइव न्यूज़ :

वाराणसी : मस्जिद को गेरुआ रंग में रंगा गया, मुस्लिम समुदाय ने जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:51 IST

Open in App

वाराणसी, सात दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के पूर्व काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के भवनों को गेरुआ रंग में रंगे जाने के क्रम में बुलानाला स्थित एक मस्जिद को भी कथित तौर पर गेरुआ रंग में रंग दिया गया, जिसपर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई, जिसके बाद अब मस्जिद को फिर से सफेद रंग में रंगा जा रहा है।

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के मोहम्मद एजाज इस्लाही ने बताया, ‘‘मस्जिद पहले सफेद रंग की थी, जिस पर केसरिया रंग पोत दिया गया। पुताई से पहले मस्जिद कमेटी से बात नहीं की गई।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘साजिश के तहत मस्जिद का रंग रातों रात बदल दिया गया। इस पर काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में आपत्ति भी दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी के समक्ष भी आपत्ति दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।’’

इस्लाही ने बताया, ‘‘बाद में प्रशासन को यह बात समझ में आ गयी तो फिर से मस्जिद को सफेद रंग से पोता जा रहा है।’’

वहीं, वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के सचिव और काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने भवनों को रंगे जाने को लेकर कहा था कि एकरूपता दर्शाने के लिए विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाला रास्ते के भवनों को एक रंग में रंगा जा रहा है। इलाके की ज्यादातर इमारतें बलुआ पत्थर से बनी हैं, जिसका रंग हल्का गुलाबी जैसा है। इसी थीम को लेकर क्षेत्र के भवनों को रंगा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग