लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: कांग्रेस के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अजय राय का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

By स्वाति सिंह | Updated: January 3, 2021 15:33 IST

चेतगंज पुलिस ने उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी थी। जिलाधिकारी कोर्ट में सुनवाई करते हुए पूर्व विधायक अजय राय के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करते हुए चेतगंज पुलिस को शस्त्र लाइसेंस जब्त करने का निर्देश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय राय का शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निरस्त कर दिया।पूर्व विधायक के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं।डीएम के आदेश पर बीते साल सभी लाइसेंस का सत्यापन कराया जा रहा था

वाराणसी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अजय राय के नाम जारी शस्त्र लाइसेंस को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रद्द कर दिया। चेतगंज पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। पूर्व विधायक अजय राय पर अलग-अलग थानों में कुल 26 मुकदमे पंजीकृत हैं।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अजय राय ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि राजनीतिक द्वेष से मेरे ऊपर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैंं, ऐसे में शस्त्र लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाए, जब तक कोर्ट से कोई आदेश नहीं हो जाता है।

डीएम के आदेश पर बीते साल सभी लाइसेंस का सत्यापन कराया जा रहा था। साथ ही जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, डीएम ने उनकी रिपोर्ट मांगी थी। इस समीक्षा के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अजय राय  पर भी कार्रवाई करते हुए उनकी पिस्टल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

चेतगंज पुलिस ने उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी थी। जिलाधिकारी कोर्ट में सुनवाई करते हुए पूर्व विधायक अजय राय के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करते हुए चेतगंज पुलिस को शस्त्र लाइसेंस जब्त करने का निर्देश दिया गया है। डीएम कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यदि प्रार्थी अपना शस्त्र लाइसेंस किसी व्‍यक्ति या दुकान में बेचना चाहता है तो उसे कुछ समय के लिए मोहलत दी जा सकती है। फिलहाल पुलिस उनके शस्त्र को अपने कब्जे में लेते हुए कोर्ट को सूचना देने की जानकारी जारी की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवाराणसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान