बाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 4, 2026 12:40 IST2026-04-04T12:37:01+5:302026-04-04T12:40:43+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपुर के कम्पोजिट स्कूल में "स्कूल चलो अभियान" के लॉन्च में हिस्सा लिया।

varanasi Darshan-worship Baba Vishwanath 'Kashi Kotwal' Kaal Bhairav CM Yogi Adityanath reached the temple, video | बाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

photo-lokmat

Highlightsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपुर के कम्पोजिट स्कूल में "स्कूल चलो अभियान" के लॉन्च में हिस्सा लिया। 

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपुर के कम्पोजिट स्कूल में "स्कूल चलो अभियान" के लॉन्च में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपुर के कम्पोजिट स्कूल में "स्कूल चलो अभियान" के लॉन्च में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "शिक्षा केवल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है। ये मनुष्य को मनुष्य बनाने उसे संस्कारित करने के लिए समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। उसके योजक के रूप जो भूमिका शिक्षकों को मिली है अगर वह जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तो उसके बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे।"

सीएम योगी ने कहा कि यह यशस्वी बनने का समय है, राष्ट्रीय अभियान का हम हिस्सा बनें, हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं। जब एक बच्चा साक्षर होता है, तो समाज साक्षर होता है और राष्ट्र समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। अनुदेशकों को ₹17,000 तथा शिक्षामित्रों को ₹18,000 का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं।

जहां आप पढ़ा रहे हैं, अपने बच्चे को वहीं लेकर जाइए, जब आपका बच्चा वहां पढ़ेगा, एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ेगी। बेसिक शिक्षा परिषद में पढ़ने वाले हर बच्चे के लिए डबल इंजन की सरकार ने साल में दो यूनिफॉर्म, बैग, बुक्स, शूज, सॉक्स, स्वेटर ये सारी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध करवाई हैं।

उत्तर प्रदेश में हम स्कूली शिक्षा पर ₹80 हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च करते हैं।  वर्ष 2017 के पहले की स्थिति क्या थी, न सरकार के एजेंडे में शिक्षा थी, न गरीब बच्चों या सामान्य किसी भी बच्चे के बारे में कोई चिंता थी, क्योंकि 'उनके लोग' नकल कराते थे। उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े हुए सभी शिक्षकों ने मेहनत की, परिश्रम किया।

'ऑपरेशन कायाकल्प' को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ, नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र के वितरण हेतु वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने शिरकत की।

Web Title: varanasi Darshan-worship Baba Vishwanath 'Kashi Kotwal' Kaal Bhairav CM Yogi Adityanath reached the temple, video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे