लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी ने लगाया इलाज के अभाव में परिजन की मौत का आरोप

By भाषा | Updated: April 19, 2021 15:41 IST

Open in App

वाराणसी, 19 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी अनवर अहमद अंसारी ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपनी एक रिश्तेदार की, कथित तौर पर इलाज के अभाव में मौत हो जाने का आरोप लगाया है।

अनवर अहमद अंसारी ने सोमवार को यह भी दावा किया कि उन्होंने पार्टी के रसूखदार लोगों के साथ ही जिले के आला अधिकारियों से भी चिकित्सीय सहायता के लिये फोन कर गुहार लगाई, परंतु कहीं से भी उनको सहायता नहीं मिली।

क्षोभ जाहिर करते हुए अंसारी ने भाषा को बताया ‘‘पिछले साल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान हम लोगों ने घर घर जा कर गरीबों को अनाज दिया था जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर मुझसे बात की थी और कहा था ‘आप बाकी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भाजपा को ऐसे ही कार्यकर्ताओं की जरूरत है।’’’

अंसारी के अनुसार, ‘‘बाद में मुझे प्रधानमंत्री का एक पत्र भी मिला था जिसमें लॉकडाउन के दौरान मेरे द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई थी।’’

उन्होंने कहा ‘‘पर अफसोस इस बात का है कि जब मेरे परिवार को मदद की जरूरत पड़ी, तो कोई मदद नहीं मिली।’’

अंसारी ने बताया कि उनकी भाभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उन्होंने बताया कि भाभी के इलाज के लिए अस्पताल में एक बेड उपलब्ध कराने में मदद के वास्ते उन्होंने जिले के आला अधिकारियों से लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक को फोन किया, पर सब व्यर्थ रहा।

उन्होंने कहा कि भी कोई उन्हें अस्पताल में एक बेड तक नहीं दिला पाया और इलाज के अभाव में उनकी भाभी ने दम तोड़ दिया।

अंसारी के अनुसार, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिलाधिकारी से लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष तक को फोन किया लेकिन सभी ने अस्पताल में बेड खाली न होने की बात कही।

उन्होंने कहा ‘‘जब पार्टी के पदाधिकारियों की ही कोई नहीं सुन रहा है, तब कल्पना की जा सकती है कि आम जनता का क्या हाल होगा ?’’

अंसारी ने दावा किया ‘‘वाराणसी की स्थिति बहुत खराब है। अस्पतालों में भीड़ है तथा ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड के अभाव में लोग बुरी तरह परेशान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल