लाइव न्यूज़ :

वाराणसी : प्रशासन ने कांग्रेस के स्थानीय कार्यालय को गुलाबी रंग में रंगवाया, विरोध

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:39 IST

Open in App

वाराणसी, 10 दिसंबर कांग्रेस पार्टी ने विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के मैदागिन चौराहे के बगल में स्थित पार्टी कार्यालय को गुलाबी रंग से रंगे जाने पर बृहस्पतिवार को विरोध जताया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने जिला विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर बिना सहमति के मैदागिन चौराहे के बगल में स्थित कांग्रेस कार्यालय को गुलाबी रंग में रंगने पर कड़ा विरोध जताया है।

कुमार ने पत्र में कहा है कि विकास प्राधिकरण वाराणसी ने स्थानीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय को बिना सहमति के गुलाबी रंग में रंग दिया गया है जो कि कानून के विरुद्ध है। उन्होंने विकास प्राधिकरण को 36 घंटे में पार्टी कार्यालय को पूर्ववत करने को आवश्यक और न्याय संगत बताया।

उन्होंने लिखा है कि यदि विकास प्राधिकरण 36 घंटे में कांग्रेस कार्यालय को पूर्व की स्थिति में नहीं लाता तो पार्टी कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 और 13 दिसंबर के आगमन को देखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण शहर में एक रूपता दिखाने के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के भवनों को गुलाबी रंग से रंगवा रहा है। अभी दो दिन पहले बुलानाला स्थित एक मस्जिद को भी गुलाबी रंग में रंग दिया गया था। हालांकि मुस्लिम सम्प्रदाय के आपत्ति के बाद प्रशासन ने उसे फिर से सफेद रंग में रंगवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह