लाइव न्यूज़ :

वनवासी कल्याण आश्रम ने की बंगाल में हिंसा की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग की और केंद्र सरकार से पीड़ितों को मुआवजा देने की अपील की ।

वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में यह बात कही गई है । इसमें यह मांग की गई है कि शिकायतकर्ताओं एवं गवाहों को केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा मिले तथा न्याय के उद्देश्य से पड़ोसी राज्य असम और बिहार में विशेष अदालत बनाकर उनमें इन मामलों की सुनवाई की जाए।

संगठन के प्रवकता प्रमोद पेठेकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र खराडी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान से मुलाकात की थी ।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भी डाक से ज्ञापन भेजा गया ।

वनवासी कल्याण आश्रम ने दावा किया है कि राज्य के 16 जिलों में 3662 गांवों में 40 हजार लोग हिंसा का शिकार हुए है तथा सैकड़ों मकान को नुकसान पहुंचाया गया एवं काफी संख्या में लोगों को जान बचाने के लिये पडोसी राज्य में भागना पड़ा ।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हो और जब तक मुकदमों की सुनवाई चले तब तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग अपना कैम्प कार्यालय पश्चिम बंगाल में खोले और इन मामलों की निगरानी करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग