Vanuatu PM on Lalit Modi: अब क्या करेंगे ललित मोदी?, वानुआतु पीएम नापत ने पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2025 12:08 IST2025-03-10T09:59:22+5:302025-03-10T12:08:52+5:30
Vanuatu PM on Lalit Modi: वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र है, जो ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच स्थित है।

Vanuatu PM on Lalit Modi
Vanuatu PM on Lalit Modi: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष और भगोड़े ललित मोदी को बड़ा झटका लगा है। कुछ दिन पहले भारतीय नागरिकता छोड़ वानुआतु की नागरिकता हासिल कर ली थी। लेकिन मोदी को बड़ा झटका लगा है। वानुआतु प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता रद्द कर दी है। नापत ने कथित तौर पर मोदी के वानुअतु पासपोर्ट को रद्द करने का आदेश दिया है। सूत्रों से पता चलता है कि न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नीता भूषण ने अन्य द्वीप देशों के अधिकारियों के साथ मिलकर इस फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Vanuatu Prime Minister Jotham Napat directs the Citizenship Commission to cancel the Vanuatu passport issued to Lalit Modi. pic.twitter.com/Ogqgqv5JZj
— Press Trust of India (@PTI_News) March 10, 2025
भारतीय एजेंसियां आईपीएल प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में ललित मोदी को भारत लाना चाहती है। उन्होंने 2010 में भारत छोड़ दिया और तब से लंदन में रह रहे हैं। 7 मार्च को मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन किया, जिसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय (MEA) ने की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरेंडर का अनुरोध लंदन में भारतीय उच्चायोग को प्राप्त हुआ था और मौजूदा नियमों के अनुसार इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भारत उनके खिलाफ मामले को आगे बढ़ाता रहेगा। वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र है, जो ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच स्थित है।
इसकी राजधानी पोर्ट विला है, जो इफेट द्वीप पर स्थित है। 83 द्वीपों (जिनमें से 65 पर लोग रहते हैं) से युक्त इस देश की अर्थव्यवस्था कृषि, पर्यटन, मछली पकड़ने और अपतटीय वित्तीय सेवाओं द्वारा संचालित है। वानुअतु निवेश द्वारा नागरिकता भी प्रदान करता है, जिससे विदेशियों को लगभग 1.5 मिलियन अमरीकी डालर के निर्धारित शुल्क पर नागरिकता प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
नापत ने नागरिकता आयोग को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व संस्थापक ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द करने का सोमवार को निर्देश देते हुए कहा कि ललित मोदी भगोड़ा है और अपने प्रत्यर्पण से बचने का प्रयास कर रहा है। ललित मोदी ने सात मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट ‘सौंपने’ संबंधी अर्जी दी थी।
सूचना है कि उसने दक्षिण प्रशांत द्वीपराष्ट्र वानुआतू की नागरिकता हासिल कर ली है। उसने 2010 में भारत छोड़ दिशा था और माना जाता है कि वह लंदन में रह रहा है। वानुआतू गणराज्य की ओर से जारी एक आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में नापत के हवाले से कहा गया है, ‘‘मैंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हाल में हुए खुलासे के बाद नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह ललित मोदी को जारी वानुआतू का पासपोर्ट रद्द कर दे।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘ मुझे पिछले 24 घंटों में पता चला है कि इंटरपोल ने ललित मोदी पर अलर्ट नोटिस जारी करने के भारतीय अधिकारियों के अनुरोध को न्यायिक साक्ष्यों के अभाव में दो बार खारिज कर दिया है। इस तरह का कोई भी अलर्ट मोदी के नागरिकता आवेदन को स्वतः ही खारिज कर देता।’’
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि "प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पासपोर्ट होना एक विशेषाधिकार है न कि अधिकार और आवेदकों को वैध कारणों से ही नागरिकता लेनी चाहिए।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘प्रत्यर्पण से बचने का प्रयास किसी भी वैध कारण में शामिल नहीं है, लेकिन हाल में प्रकाश में आए तथ्यों से स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है कि ललित मोदी का इरादा यही था।’’