वीडियो: Vande Bharat ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, केवल 52 सेकेंड में पकड़ी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

By आजाद खान | Updated: September 11, 2022 10:16 IST2022-09-11T09:58:03+5:302022-09-11T10:16:10+5:30

आपको बता दें कि बुलेट ट्रेन जहां 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार को पकड़ने में 56 सेकेंड का समय ले लेता है, वहीं वंदे भारत ट्रेन केवल 52 सेकेंड में यह स्पीड बनाने में सफल हुआ है।

Vande Bharat breaks bullet train record catches 0 to 100 kmph in just 52 seconds video viral | वीडियो: Vande Bharat ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, केवल 52 सेकेंड में पकड़ी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsनए वंदे भारत ट्रेन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बुलेट ट्रेन के मुकाबले इसने केवल 52 सेकेंड में ही रफ्तार को पकड़ लिया था।समय के मामले में इस नए वंदे भारत ट्रेन ने शताब्दी एक्सप्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है।

Bande Bharat Vs Bullet Train: देश की पहली सेमी हाई स्पीड और नई वंदे भारत ट्रेन ने बुलेट ट्रेनों को पीछे छोड़ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ट्रायल टेस्ट के दौरान वंदे भारत ने केवल  52 सेकंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड पकड़ी थी और ऐसा कर उसने रिकार्ड बना दिया।

इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलाया जाएगा। 

ऐसे बनाया नया रिकॉर्ड

इस पर बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन की तीसरी टेस्टिंग हुई है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन ने महज 52 सेकेंड में ही 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली जबकि इसी स्पीड को बुलेट ट्रेन को पकड़ने में 56 सेकेंड लगते है। आपको बता दें कि यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘उल्लेखनीय है कि तीसरे वंदे भारत की अधिकतम गति 180 किमी/घंटा है। यह बुलेट ट्रेन द्वारा लिए गए 55 सेकंड की तुलना में 52 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। पहली पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें 54.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती हैं और इसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है।’

5 घंटे में अहमदाबाद से पहुंची मुंबई 

आपको बता दें कि इस नए वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को अहमदाबाद-मुंबई के बीच ट्रायल किया गया है। यह ट्रायल सफल रहा और महज दो घंटे 32 मिनट में यह ट्रेन अहमदाबाद से सूरत पहुंच गई थी। जबकि इस दूरी को तय करने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस को तीन घंटे लगते है। इसके बाद यह ट्रेन सीधा मुंबई पहुंची है जिसमें इसने 492 किमी की दूरी को केवल पांच घंटे 10 मिनट में तय किया है। इसी दूरी को तय करने में शताब्दी एक्सप्रेस को छह घंटे 20 मिनट लगते है। 
 

Web Title: Vande Bharat breaks bullet train record catches 0 to 100 kmph in just 52 seconds video viral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे