लाइव न्यूज़ :

वंदना कटारिया बनीं महिला सशक्तीकरण विभाग की ब्रांड एंबेसेडर

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:11 IST

Open in App

देहरादून, आठ अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की ।

तोक्यो ओलंपिक में टीम के शानदार प्रदर्शन में अहम योगदान देने वाली हरिद्वार जिले के रोशनाबाद गांव की निवासी वंदना के लिए उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की पहले ही घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने यहां 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 अन्य को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदना को ब्रांड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की। तीलू रौतेली पुरस्कार पाने वालों की सूची में वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है। इस पुरस्कार के विजेता को 31 हजार रुपए और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

इससे पहले, प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडे वंदना के घर पहुंचे और उन्होंने उनकी मां एवं अन्य परिजन को शॉल ओढ़ाकर तथा गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी अपनी पुत्री को खेलने के लिए प्रेरित करने में परिवार का भी बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा, ‘‘बेटी ने जो इतना बड़ा काम किया है, उसके पीछे उनके परिवार का भी योगदान है। उनकी मां और भाई—बहनों ने अपने हिस्से का सुख अपनी बेटी को देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।’’ मंत्री ने देश—प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रदेश की जनता की ओर से वंदना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सबको वंदना के स्वदेश और उत्तराखंड लौटने का इंतजार है और यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग