लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के आवास पर तोड़फोड़: एक आरोपी को पुलिस और चार अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के यहां स्थित सरकारी आवास में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार हिंदू सेना के एक सदस्य को बुधवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में तथा चार अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अमरदीप कौर ने आरोपी ललित को कल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया जबकि संगठन के चार अन्य गिरफ्तार सदस्यों सचिन, शिवम और दो अन्य, (दोनों का नाम विजय है) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को अशोक रोड पर स्थित हैदराबाद के सांसद के सरकारी आवास में तोड़फोड़ करने के आरोप में पांचों लोगों को गिरफ्तार किया था।

ललित की हिरासत की मांग करते हुए, पुलिस ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल हथियार, कुल्हाड़ी की बरामदगी और समग्र साजिश का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ करने की जरूरत है।

आरोपियों के खिलाफ संसद मार्ग थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 427 और 188 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है