लाइव न्यूज़ :

वनाथी श्रीनिवासन ने राजा पर साधा निशाना, कहा-द्रमुक महिलाओं का सम्मान नहीं करती

By भाषा | Updated: March 28, 2021 17:14 IST

Open in App

कोयंबटूर, 28 मार्च अखिल भारतीय भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और कोयंबटूर साऊथ विधानसभा सीट से प्रत्याशी वनाथी श्रीनिवासन ने रविवार को यहां एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री ए राजा द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उनकी मां के खिलाफ द्रमुक नेता राजा द्वारा कुछ दिन पहले की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर करीब 500 महिलाओं ने यहां उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि द्रमुक महिलाओं के प्रति अनादर का भाव रखने के लिए कुख्यात है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह उनकी विचारधारा का हिस्सा है।

उन्होंने द्रमुक के प्रचार सचिव डिंडीगुल लियोनी द्वारा कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का भी उल्लेख किया।

इस प्रदर्शन में शामिल अन्नाद्रमुक की महिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वे अनुशासित और सुसंस्कृत हैं क्योंकि वे दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के रास्ते पर चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो