लाइव न्यूज़ :

गुजरात के भरूच में वैन खड्ड में गिरी, पांच लोगों की मौत, 10 घायल

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:16 IST

Open in App

भरूच (गुजरात), 12 मई गुजरात के भरूच जिले में बुधवार को एक ट्रक से टक्कर के बाद एक वैन खड्ड में गिर गयी, जिससे चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब फैक्टरी में काम करने वाले 15 श्रमिक एक वैन से नटरंग से राजपिपला जा रहे थे।

नटरंग थाने के उप निरीक्षक बी के पचानी ने बताया कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, ‘‘फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों का एक समूह कार्य खत्म होने के बाद वैन से घर लौट रहा था। वंदरवेली गांव के पास ट्रक ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के कारण वैन खड्ड में गिर गयी।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चंद्रिका वसावा (23), सोनिका वसावा (22), प्रवीण वसावा (18), ज्योत्सना वसावा (18) और तीरस वसावा (22) के तौर पर हुई। सभी लोग भरूच जिले के निवासी थे।

अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया और अज्ञात ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू