लाइव न्यूज़ :

रैगिंग करने के लिए विमसार के 18 एमबीबीएस छात्रों पर 54 हजार रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: March 23, 2021 22:21 IST

Open in App

संबलपुर (ओडिशा), 23 मार्च वीर सुरेंद्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (विमसार), बुरला के अधिकारियों ने रैगिंग की घटना में संलिप्तता को लेकर संस्थान के चौथे वर्ष के 18 एमबीबीएस छात्रों पर 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इन छात्रों ने एक हलफनामे पर भी हस्ताक्षर किया है कि वे भविष्य में इस तरह की घटनाओं में संलिप्त नहीं होंगे।

संस्थान के निदेशक ललित मेहर ने कहा, ‘‘संस्थान की एंटी रैगिंग समिति ने रैगिंग के आरोपों की जांच की और समिति के सुझावों के मुताबिक 18 छात्रों पर 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्हें चेतावनी पत्र भी जारी किए गए हैं।’’

विमसार के डीन और प्रिंसिपल जयश्री डोरा ने कहा कि छात्रों ने जुर्माना जमा करा दिया है।

सूत्रों ने बताया कि चौथे वर्ष के छात्रों ने दूसरे वर्ष के छात्रों से दस मार्च की शाम को संस्थान के बास्केटबॉल मैदान में आने के लिए कहा। बहरहाल, दूसरे वर्ष के छात्र डर के कारण मैदान में नहीं आए। लेकिन रात में चौथे वर्ष के छात्र उन छात्रावासों में पहुंचे जहां दूसरे वर्ष के छात्र रहते हैं और उनसे बास्केटबॉल के मैदान में आने के लिए कहा और उन्हें रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक मैदान में खड़ा रखा।

इस दौरान जूनियर छात्रों को गालियां दी गईं और उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया। इसके बाद जूनियर छात्रों ने नयी दिल्ली में एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई। नयी दिल्ली ने घटना के बारे में विमसार के अधिकारियों को सूचित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर