कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय की कमेटी से अलग हुए मान
By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:01 IST2021-01-14T15:01:07+5:302021-01-14T15:01:07+5:30

कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय की कमेटी से अलग हुए मान
चंडीगढ़, 14 जनवरी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मान कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त चार सदस्यीय कमेटी से अलग हो गए हैं।
मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कमेटी से अलग हो गए हैं।
न्यायालय ने चार सदस्यों की कमेटी बनायी थी।
मान ने कहा कि कमेटी में उन्हें सदस्य नियुक्त करने के लिए वह शीर्ष अदालत के शुक्रगुजार हैं लेकिन किसानों के हितों से समझौता नहीं करने के लिए वह उन्हें पेश किसी भी पद का त्याग कर देंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।