लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत से मिले वाल्मीकि के रिश्तेदार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:56 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में, मृतक अरुण वाल्मीकि के राजस्थान में रहने वाले पांच रिश्तेदारों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और सुरक्षा की मांग की। परिजनों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें शनिवार रात भरतपुर से उठा लिया और चार दिन तक प्रताड़ित किया।

भरतपुर से विधायक (राष्ट्रीय लोक दल) और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने यहां मुख्यमंत्री गहलोत के जोधपुर रवाना होने से पहले पीड़ितों की उनके साथ बैठक की व्यवस्था करवाई।

अरूण वाल्मीकि की पत्नी भरतपुर से ताल्लुक रखती हैं और उनके परिवार के सदस्यों को उत्तर प्रदेश पुलिस अरूण की गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए अपने साथ लेकर गई थी। अरूण की मंगलवार 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

मंत्री गर्ग ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की पुलिस उन्हें लेकर गई और हिरासत में परेशान किया। अरुण का साला तो ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज उनकी बात सुनी और भरतपुर के पुलिस अधीक्षक से बात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के आगरा में अरुण वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की है और कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

अरुण वाल्मीक सफाई कर्मचारी था, जिस पर आगरा के एक थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाया गया था। उनके पांच रिश्तेदारों में से एक ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम शनिवार रात अरुण की तलाश में भरतपुर स्थित उनके घर आई थी। रिश्तेदार के अनुसार, ‘‘हमें उसके ठिकाने की जानकारी नहीं थी। पुलिस हमें अपने साथ ले गई और चार दिन तक वहीं रखा। उन्होंने हमें पीटा, अरुण के पकड़े जाने पर भी पैसे की मांग की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री गहलोत को अपनी आपबीती सुनाई और उन्होंने हमें चिंता न करने के लिए कहा। उन्होंने हमें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो