लाइव न्यूज़ :

निषिद्ध प्रवेश अनुमति स्टीकरों की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि प्रतिबंधित समय के दौरान सड़कों पर चलने वाली वाणिज्य माल गाड़ियों के लिए निषिद्ध प्रवेश (नो एंट्री) अनुमति स्टीकर की वैधता को 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

पुलिस ने एक परिपत्र में कहा है कि यह सिर्फ उन गाड़ियों पर लागू होगा जिन्हें 2019 के लिए निषिद्ध प्रवेश अनुमति दी गई थी।

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि सक्षम प्राधिकरण ने 31 दिसंबर 2019 तक वैध निषिद्ध प्रवेश अनुमति स्टीकर की ‍वैधता को 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया है। पुलिस के मुताबिक, ये स्टीकर प्रतिबंधित समय में वाणिज्य माल गाड़ियों को चलाने के लिए जारी किए गए हैं।

ट्वीट के मुताबिक, ये परिपत्र 2019 के लिए जारी किए गए निषिद्ध प्रवेश अनुमति स्टीकर पर ही लागू होगा, क्योंकि इसके लिए नए सिरे से आवेदन करने की सालाना प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे