लाइव न्यूज़ :

वालायार कांड: पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों ने सिर मुंडवाया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:32 IST

Open in App

कोच्चि, चार मार्च केरल के वालायार में चार साल पहले कथित रूप से यौन उत्पीड़न के बाद दो नाबालिग दलित बहनों की मौत के मामले में जांच में चूक करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों ने अपना सिर मुंडवा लिया।

बरतिया पट्टिका जन समाजम (बीपीजेएस) के तत्त्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट के सामने सामूहिक मुंडन विरोध प्रदर्शन का आयोजित किया गया जिसमें दोनों बहनों के माता-पिता के साथ एकजुटता व्यक्त की गई।

गौरतलब है कि 2017 में उत्तरी पलक्कड़ जिले में दोनों लड़कियों का शव झोपड़ी में फंदे से लटकते पाया गया था। दोनों का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया था।

केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में यह कहते हुए इस मामले में फिर से सुनवाई का आदेश दिया कि जाँच में गंभीर खामियाँ हैं और घोर अन्याय हुआ है। राज्य सरकार ने पिछले महीने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

बीपीजेएस एर्नाकुलम की जिला सचिव रजिता अनिमन ने सबसे पहले अपना सिर मुंडवाया, जिसके बाद कई अन्य महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों ने अपना सिर मुंडवा लिया और लड़कियों के लिए न्याय की मांग की।

बाद में संगठन ने घोषणा की कि वह तब तक इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेगा, जब तक कि पुलिस कर्मियों को सेवा से नहीं हटाया जाता और अधिकारी उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई नहीं करते।

मृत लड़कियों की मां ने हाल ही में पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार की कथित निष्क्रियता के विरोध में अपना सिर मुंडवाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र