लाइव न्यूज़ :

शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

By भाषा | Updated: December 14, 2020 14:06 IST

Open in App

लखनऊ, 14 दिसंबर लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफलता के पथ पर आगे बढ़ने के लिये कोई भी चुनौती मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सफलता के पथ पर आगे बढ़ने के लिये कोई भी चुनौती मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। यह विश्वविद्यालय उसका उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के दौरान करीब दस लाख 68 हजार दिव्यांग जनों को राज्य सरकार ने एकमुश्त पेंशन देने के अलावा उन्हें एक हजार रुपये की राशि भी दी।’’

साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने कहा, ‘‘इस विश्वविद्यालय का स्वरूप अलग है। सामान्य और दिव्यांग छात्र एक साथ पढ़ते हैं। संवेदनाओं का यहां संचलन होता है।’’

इससे पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र छात्राओं को पदक दिये और उनका उत्साह बढ़ाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर