लाइव न्यूज़ :

राष्ट्र निर्माण में वाजपेयी के योगदान को सदैव ‘आदरपूर्वक’ याद किया जाएगा: उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 16, 2021 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को ‘‘सदैव अटल’’ स्मृति स्थल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक के बाद एक ट्वीट के मुताबिक नायडू ने कहा, ‘‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा हमारे प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

वाजपेयी को एक दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता, विद्वान साहित्यकार, राष्ट्रवादी संवेदनशील कवि तथा प्रखर सांसद बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अटल जी अपना सारा जीवन राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया, आपने सुशासन के प्रामाणिक मानदंड स्थापित किए। राष्ट्र निर्माण में वाजपेयी के योगदान को सदैव आदरपूर्वक याद किया जाएगा।’’

‘‘सदैव अटल’’ वाजपेयी का स्मारक है। वर्ष 2018 को आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?