झारखंड विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने कहा- वाजपेयी सरकार ने झारखंड बनाया, मोदी इसे आगे ले जा रहे हैं

By भाषा | Updated: November 28, 2019 14:25 IST2019-11-28T14:25:26+5:302019-11-28T14:25:26+5:30

झारखंड ने पहले की सरकारों के कार्यकाल में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार देखे हैं लेकिन राज्य में रघुबर दास सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

Vajpayee government created Jharkhand, Modi is taking it forward: Amit Shah | झारखंड विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने कहा- वाजपेयी सरकार ने झारखंड बनाया, मोदी इसे आगे ले जा रहे हैं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दास सरकार ने राज्य में 38 लाख घरों में बिजली पहुंचायी है। 

Highlightsअमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड बनाया शाह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार इसे आगे ले जा रही है।

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड बनाया और नरेंद्र मोदी सरकार इसे आगे ले जा रही है।

शाह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि झारखंड ने पहले की सरकारों के कार्यकाल में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार देखे हैं लेकिन राज्य में रघुबर दास सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हेमंत बाबू (सोरेन) से पूछना चाहूंगा कि जब झारखंड के युवा अलग राज्य के लिये लड़ाई लड़ रहे थे तब कांग्रेस का रुख क्या था।’’ गृह मंत्री ने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और रघुबर दास सरकार ने झारखंड में नक्सलवाद को जमीन से 20 फुट भीतर दफना दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दास सरकार ने राज्य में 38 लाख घरों में बिजली पहुंचायी है। 

Web Title: Vajpayee government created Jharkhand, Modi is taking it forward: Amit Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे