वाजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में रहे थे: राणे

By भाषा | Updated: March 21, 2021 19:29 IST2021-03-21T19:29:11+5:302021-03-21T19:29:11+5:30

Vaje stayed at the official residence of the Chief Minister of Maharashtra, Varsha: Rane | वाजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में रहे थे: राणे

वाजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में रहे थे: राणे

मुंबई, 21 मार्च भाजपा नेता नारायण राणे ने रविवार को आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस के सहायक निरीक्षक सचिन वाजे पिछले कुछ महीनों तक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मालाबार हिल्स स्थित आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के पूर्व नेता राणे ने महाराष्ट्र में खराब कानून-व्यवस्था को लेकर ठाकरे का इस्तीफा मांगा।

राणे ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना चाहिए। बीते कुछ महीनों में, वाजे ‘वर्षा’ में रहे और कई बार वह दक्षिण मुंबई में पांच सितारा होटल में रहे। वह (वाजे) वहां कर क्या रहे थे? क्या मुख्यमंत्री को यह नहीं पता था कि वाजे उनके आधिकारिक आवास पर रह रहे हैं?’’

राणे ने आरोप लगाया कि ठाकरे ने यह सुनिश्चित करने की हर संभव कोशिश की कि वाजे को गिरफ्तार न किया जाए।

गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर मिले विस्फोटक लदे वाहन के मामले में वाजे को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vaje stayed at the official residence of the Chief Minister of Maharashtra, Varsha: Rane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे