Vaishno Devi Yatra Latest Update: माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार 11वें दिन स्थगित, यात्रा कब शुरू होगी?
By संदीप दाहिमा | Updated: September 5, 2025 13:44 IST2025-09-05T13:44:27+5:302025-09-05T13:44:27+5:30
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए यात्रा शुक्रवार को लगातार 11वें दिन भी स्थगित रही। छब्बीस अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

Vaishno Devi Yatra Latest Update: माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार 11वें दिन स्थगित, यात्रा कब शुरू होगी?
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए यात्रा शुक्रवार को लगातार 11वें दिन भी स्थगित रही। छब्बीस अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। हालांकि दस दिन की भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद मौसम में काफी सुधार हुआ है और धूप निकली है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक यात्रा को फिर से शुरू करने पर कोई फैसला नहीं लिया है।
माता वैष्णो देवी 🙏
— Dheer Singh Shekhawat Jaipur (@dheer_mandha) September 5, 2025
पिंडी दर्शन से अभिप्राय पवित्र गुफा में स्थित माँ वैष्णो देवी के तीन पिंडों (चट्टानों) के दर्शन से है। ये पिंड माँ महासरस्वती, माँ महालक्ष्मी और माँ महाकाली के रूप हैं, जो ज्ञान, धन और शक्ति का प्रतीक हैं। इन पिंडों के दर्शन से भक्तों के जीवन की सभी… pic.twitter.com/uAuxpcsc74
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्रा अब भी स्थगित है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले सप्ताह अधिकारियों ने यह निर्णय लिया था।’’ अधिकारी ने कहा कि यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय सभी पहलुओं का आकलन करने के बाद उचित समय पर लिया जाएगा। इस बीच, माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर जम्मू और कटरा के बीच शुरू की गई लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित रहीं।
माता वैष्णो देवी यात्रा 10 दिन से ठप, कटरा वीरान पड़ा; तब भी 6 महीने तक लगा था यात्रा पर ब्रेक https://t.co/VwQ53mJKh4#VaishnoDeviYatra#jammu#WeRIndiapic.twitter.com/NRGJWpggAV
— Werindia (@werindia) September 5, 2025