लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि के आलोक में वैष्णो देवी गुफा की सुरक्षा की समीक्षा की गयी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:09 IST

Open in App

जम्मू, 27 सितंबर जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी गुफा में वरिष्ठ अधिकारियों ने सात अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रों से पहले सोमवार को सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

उधमपुर रियासी संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक सुलेमान चौधरी ने कटरा में बैठक के दौरान सुरक्षा की समीक्षा की । माता के दर्शन के लिये कटरा में आधार शिविर है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह और सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे एवं खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य लोग इस बैठक में शामिल हुये ।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कटरा कस्बे और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के किये गये व्यापक इंतजाम के बारे में जानकारी दी । इसके अलावा नौ दिवसीय त्यौहार के लिए मंदिर के रास्ते में किए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की ।

प्रवक्ता ने बताया कि डीआईजी ने वैष्णो देवी गुफा की यात्रा, यात्रा के मार्ग, यात्रियों की सुरक्षा आदि के लिये किये गये इंतजाम की समीक्षा की । इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कोविड-19 उचित व्यवहार के अनुपालन की भी समीक्षा की।

प्रवक्ता ने कहा कि चौधरी ने पुलिस को नियमित आधार पर होटलों और अन्य आवासीय परिसरों की जांच करने के अलावा जमीनी स्तर पर काम करने वालों की सूची की समीक्षा करने और सोशल मीडिया की निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि कट्टरपंथ के नए तरीकों पर अंकुश लगाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस