Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में भयानक लैंडस्लाइड, मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुई

By संदीप दाहिमा | Updated: August 27, 2025 13:24 IST2025-08-27T13:24:44+5:302025-08-27T13:24:44+5:30

वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर एक दिन पहले भूस्खलन हुआ था।

Vaishno Devi Ardhkuwari Landslide Death 32 People in jammu kashmir today | Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में भयानक लैंडस्लाइड, मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुई

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में भयानक लैंडस्लाइड, मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुई

HighlightsVaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में भयानक लैंडस्लाइड, मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुई

वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर एक दिन पहले भूस्खलन हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि लगातार और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे भूस्खलन हुआ और पहाड़ की ढलान से पत्थर, शिलाखंड और चट्टानें नीचे गिरने लगीं।

इससे बेखबर लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई। कटरा से मंदिर तक की 12 किलोमीटर की घुमावदार यात्रा के लगभग आधे रास्ते में एक स्थान पर भूस्खलन हुआ। मंदिर तक जाने के दो मार्ग हैं, जिसमें हिमकोटि पैदल मार्ग पर सुबह से यात्रा स्थगित कर दी गई थी, जबकि पुराने मार्ग पर अपराह्न डेढ़ बजे तक यात्रा जारी थी। हालांकि अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश को देखते हुए यात्रा अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला किया।

English summary :
Vaishno Devi Ardhkuwari Landslide Death 32 People in jammu kashmir today


Web Title: Vaishno Devi Ardhkuwari Landslide Death 32 People in jammu kashmir today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे