लाइव न्यूज़ :

वैष्णव ने पेगासस मुद्दे पर कहा, सरकार उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति का पूर्ण सहयोग करेगी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी के आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति के साथ सरकार पूरी तरह सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार इस समिति को अपनी जांच पूरी करने के लिए अवसंरचना, मानव संसाधन, प्रयोगशाला सुविधाएं और सूचना समेत सभी तरह की मदद मुहैया कराएगी।

सोशल मीडिया नियमों संबंधी सवाल पर मंत्री ने कहा कि जहां सोशल मीडिया मंचों ने लोगों को स्वतंत्र रूप से खुद को व्यक्त करने का मौका दिया है, वहीं तकनीक के दुरुपयोग ने यह सोचने पर मजबूर किया है कि विनियमन कहां होना चाहिए?

'टाइम्स नाऊ समिट,2021' में बोलते हुए वैष्णव ने जोर दिया कि निजता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन करना होगा।

उन्होंने कहा, '' मैं ये कहूंगा कि, जब हम नीति बनाते हैं तो हमारी नीतियों में हमारी सांस्कृतिक जड़ों, हमारी जरूरतों, हमारी वास्तविकता पर ध्यान केंद्रित होना ही चाहिए।''

वैष्णव ने कहा कि सरकार का नजरिया सेंसर करने का नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाते हुए स्व-नियमन को मजबूत बनाने का है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, '' यहां सबसे पहले स्व-नियमन का भाव होगा। स्व-नियमन पहला कमद है, दूसरा ये कि उपयोगकर्ता खुद सामने आएं और नियमन करें। तीसरा ये कि सरकार को आगे आना चाहिए। इसलिए, जिस तरह हमने सोशल मीडिया को प्रारूप दिया और मध्यस्थ नियम बनाए, उसमें उपयोगकर्ता को सबसे आगे रखा गया।''

भारत ने ट्विटर और फेसबुक समेत बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही तय करने के लिए इस साल की शुरुआत में नए आईटी मध्यस्थता नियमों को लागू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू