लाइव न्यूज़ :

वैरामुथु ने ओएनवी कुरुप साहित्यिक पुरस्कार ‘वापस’ करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:15 IST

Open in App

चेन्नई, 29 मई तमिल गीतकार वैरामुथु ने ओएनवी साहित्यिक पुरस्कार को ‘‘वापस करने’’ की शनिवार को घोषणा की।

‘‘मी टू’’ आरोपों का सामना कर रहे गीतकार को पुरस्कार दिये जाने के खिलाफ विभिन्न वर्गों में हो रहे विरोध के बाद उन्होंने यह घोषणा की ।

यह पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयालम कवि दिवंगत ओएनवी कुरुप की स्मृति में दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार ‘वापस’ कर रहे हैं लेकिन वास्तव में वह इस सम्मान को अस्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि जूरी को किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़े।

उन्होंने अनुरोध किया कि ओएनवी सांस्कृतिक अकादमी द्वारा घोषित तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाए।

वैरामुथु ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि बदले की भावना रखने वाले लोगों के हस्तक्षेप के कारण पुरस्कार पर पुनर्विचार किया गया है।" उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं केवल विवादों के बीच पुरस्कार प्राप्त करने से बचना चाहता हूं।’’

अभिनेत्रियों पार्वती थिरुवोथु एवं गीतू मोहनदास और गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने वैरामुथु पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। इन महिलाओं ने गीतकार को यह सम्मान दिये जाने पर आपत्ति जताई थी।

वैरामुथु ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया था और इन आरोपों को ‘‘पूरी तरह से गलत और झूठा’’ बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह