लाइव न्यूज़ :

वड़िंग ने दिल्ली हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बस सेवाएं शुरू करने को लेकर लिखा पत्र

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए राज्य परिवहन उपक्रम की बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के स्वामित्व वाले उपक्रम की बस सेवाओं को दिल्ली परिवहन विभाग ने नवंबर 2018 में रोक दिया था। पत्र में, वड़िंग ने लंबित मुद्दे को सुलझाने के लिए केजरीवाल के साथ बैठक के लिए समय मांगा।

वड़िंग ने कहा कि हवाई अड्डे के लिए बस सेवा पंजाब के विभिन्न शहरों से हवाईअड्डे जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य परिवहन उपक्रम द्वारा संचालित की जा रही थी। मंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली परिवहन विभाग निजी बस ऑपरेटरों को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक अपनी बसें चलाने की अनुमति दे रहा है।’’

उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन विभाग पहले ही 29 नवंबर 2019 और 16 मार्च 2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री और 24 सितंबर 2019 और 24 फरवरी 2021 को दिल्ली के परिवहन मंत्री को पत्र लिख चुका है। वड़िंग ने कहा कि इसके अलावा, दिल्ली के परिवहन अधिकारियों के साथ कई बैठकें भी की गईं और कई अनुरोध भेजे गए, लेकिन सभी व्यर्थ रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता