वाडिया मानहानि मामला : अदालत ने टाटा, अन्य को जारी किया नोटिस

By भाषा | Updated: December 18, 2018 04:05 IST2018-12-18T04:05:48+5:302018-12-18T04:05:48+5:30

वाडिया ने 14 दिसंबर को अपना बयान दर्ज कराया था।

vadia defamation case court issues notice to tata | वाडिया मानहानि मामला : अदालत ने टाटा, अन्य को जारी किया नोटिस

वाडिया मानहानि मामला : अदालत ने टाटा, अन्य को जारी किया नोटिस

वाडिया समूह के चेयरमैन नुस्ली वाडिया की मानहानि की शिकायत पर एक स्थानीय अदालत ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा, मौजूदा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, समूह के आठ निदेशकों और समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी को नोटिस जारी किया है।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एम. आई लोकवाणी की अदालत ने पिछले शनिवार को यह नोटिस जारी किया और इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 25 मार्च 2019 तय की है।

वाडिया ने 14 दिसंबर को अपना बयान दर्ज कराया था।

टाटा और चंद्रशेखरन के अलावा अजय पिरामल, अमित चंद्रा, इशत हुसैन, नितिन नोहरिया, रनेंद्र सेन, विजय सिंह, वेणू श्रीनिवासन, राल्फ स्पेथ और समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी एफ. एन. सूबेदार को यह नोटिस जारी हआ है।

वाडिया ने 2016 में यह शिकायत तब दर्ज करायी जब उन्हें समूह की कुछ कंपनियों से बाहर कर दिया गया था।

Web Title: vadia defamation case court issues notice to tata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे