लाइव न्यूज़ :

दिसंबर तक सभी देशवासियों के लिए टीके उपलब्ध होंगे : नड्डा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:14 IST

Open in App

जयपुर, 19 मई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि दिसंबर तक सभी देशवासियों के लिए कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीके उपलब्ध हो जाएंगे और इसके लिए कैलेंडर तय हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर लोगों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया।

नड्डा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और राज्य से पार्टी के सांसदों के साथ वर्चुअल संवाद कर राजस्थान के हालात की समीक्षा की।

यहां जारी बयान के अनुसार इस दौरान नड्‌डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मार्च में ही मुख्यमंत्रियों को चेता दिया था और सभी राज्यों को दूसरी लहर की पूर्व तैयारी के लिए कहा था। उन्होंने कहा, 'भारत ने मात्र 9 माह में दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित कीं, जो 18 करोड़ भारतीयों को लगाई जा चुकी हैं। दिसंबर के अंत तक सभी देशवासियों को वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी, इसका कैलेंडर तय हो गया है।'

नड्‌डा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने ऑक्सीजन और रेमेडेसिविर की उपलब्धता व आपूर्ति सुनिश्चित की है। सभी राज्यों को जरूरी मदद भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 'टूल किट' के उजागर होने से उसका असली चेहरा सामने आ चुका है कि ऐसी महामारी के समय भी कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाह रही है। नड्डा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधक बनकर कोरोनाकाल में देश के लोगों की अनवरत सेवा कर रहे हैं और कांग्रेस विपदा में बाधक बनकर भ्रम फैलाकर लोगों का मनोबल गिराने का काम कर रही है।

बयान के अनुसार नड्‌डा राज्यों में पार्टी द्वारा जरूरतमंदों की मदद को लेकर किये जा रहे सेवा ही संगठन-2 के कार्यों और सांसदों की भूमिका से संतुष्ट हैं। वहीं कांग्रेस के नेता देशभर में क्वॉरेंटाइन हैं और भाजपा सेवा ही संगठन के माध्यम से देश व राज्य में अच्छा कार्य कर रही है।

बैठक में पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, सांसद पीपी चौधरी, नरेंद्र कुमार, मनोज राजोरिया, जसकौर मीणा, स्वामी सुमेधानंद और रंजीता कोली ने विचार रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO