लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु को जून में दिए जाने वाले टीके पहले हफ्ते तक ही दे दें : स्टालिन का केंद्र से आग्रह

By भाषा | Updated: June 2, 2021 15:38 IST

Open in App

चेन्नई, दो जून तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से जून में दिए जाने वाले टीकों की आपूर्ति पहले हफ्ते में ही करने का अनुरोध करते हुए कहा कि उसके टीके ‘‘लगभग खत्म’’ होने वाले हैं और राज्य में टीकाकरण अभियान में ‘‘ठहराव’’ आ रहा है।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर चेन्नई के समीप चेंगलपट्टू में एकीकृत टीका परिसर (आईवीसी) का संचालन शुरू करने की तमिलनाडु की मांग भी दोहरायी।

स्टालिन ने हर्षवर्धन से कहा, ‘‘हमारे पास उपलब्ध टीके लगभग खत्म होने वाले हैं और टीकाकरण अभियान में ठहराव आ रहा है, इसे देखते हुए मैं आपसे तमिलनाडु को प्राथमिकता देने और जून महीने के लिए दिए जाने वाले टीके पहले हफ्ते में ही देने का अनुरोध करता हूं।’’

यह पत्र एक जून को लिखा गया और सरकार ने बुधवार को इसे जारी किया।

स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु को उसकी आबादी तथा संक्रमण के मामलों के अनुरूप टीके नहीं मिले।

आईवीसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे फौरन शुरू करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह