लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में टीकों के खराब होने का प्रतिशत दो से भी कम : डा शर्मा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:15 IST

Open in App

जयपुर, एक जून राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों के खराब होने का प्रतिशत दो से भी कम है जो केंद्र द्वारा अनुमानित सीमा 10 प्रतिशत तथा टीके खराब होने के राष्ट्रीय औसत छह प्रतिशत से बेहद कम है।

राज्य में टीके खराब होने को लेकर जारी बहस के बीच शर्मा ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘राज्य में टीके के खराब होने की मात्रा दो प्रतिशत से कम है, जो केंद्र द्वारा अनुमानित सीमा 10 प्रतिशत तथा टीके खराब होने के राष्ट्रीय औसत छह प्रतिशत से बेहद कम है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 1 करोड़ 70 लाख लोगों को टीका लगाकर राजस्थान देशभर में अग्रणी है। इसके साथ ही शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को भी इस बारे में पत्र लिखा है।

इस पत्र को ट्विटर पर साझा करते हुए शर्मा ने लिखा, ‘‘राजस्थान में टीकाकरण के संबंध में कल एक दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर के आधार पर आपने कल ही मुझे चिट्ठी लिखी और उसे ट्विटर पर डाला। ट्विटर के माध्यम से भेजे गए पत्र का मुझे भी मजबूरन ट्विटर के माध्यम से ही जवाब देना पड़ रहा है।’’

अपने पत्र में उन्होंने उक्त खबर को भ्रामक, असत्य व तथ्यों से परे बताया है।

उन्होंने कहा कि इस खबर में जिन स्वास्थ्य केंद्रों का उल्लेख किया गया है वहां के टीकाकर्मियों व संबंधित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा दिए गए बयानों से जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार इस खबर को बनाने वाले पत्रकारों ने स्वयं को गलत तरीके से स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान का उच्चाधिकारी व डब्ल्यूएचओ का प्रतिनिधि बताया। इन लोगों ने संबंधित कर्मचारियों पर दबाव डालकर उनसे कुछ शीशियां लीं।

शर्मा के अनुसार उक्त पत्रकारों ने निस्तारण के लिए संग्रहित की गई शीशियों में से कुछ शीशियां जबरदस्ती ले लीं। शर्मा के अनुसार कोई भी शीशी कचरे में फेंकी हुई नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन ने एक कथित मीडिया रिपोर्ट के बाद राज्य में टीके खराब होने पर चिंता जताते हुए डा शर्मा को पत्र लिखा और इसे ट्विटर पर साझा किया था।

राज्य में टीकों की उपलब्धता व इसके खराब होने को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्ष दल भाजपा में कई दिन से आरोप प्रत्यारोप चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र