लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को जरूरत के अनुरूप हो टीके की आपूर्ति: गहलोत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 00:34 IST

Open in App

जयपुर, 30 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से कहा है कि वह योजनाबद्ध रूप से प्रदेश को जरूरत के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में टीके की आपूर्ति सुनिश्चित करे।

गहलोत बुधवार को आनलाईन प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जुलाई माह में प्रदेश में करीब 75 लाख लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई जानी है, लेकिन राजस्थान को जुलाई के पहले पखवाड़े में केवल 65 लाख 20 हजार डोज ही आवंटित की जानी है।

गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार राजस्थान में टीकाकरण की गति के अनुरूप ही टीके की आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को दूसरी डोज समय पर लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को जितनी मात्रा में टीका आवंटित हो रही है, उसकी लगभग शत-प्रतिशत डोज लगाई जा चुकी है।

एक अन्य समीक्षा बैठक में गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयासों से इंदिरा गांधी नहरी तंत्र की रिलाइनिंग का ऐतिहासिक काम हुआ है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लंबे समय से रूके हुए इस कार्य को पूरा करने में सकारात्मक सहयोग दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे