लाइव न्यूज़ :

भारत में तैयार टीके कोविड-19 के खिलाफ मानवता के काम आएंगे: मोदी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत में तैयार और निर्मित टीके कोविड-19 के खिलाफ मानवता के काम आएंगे।

प्रधानमंत्री ने यह बात मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह को दिए एक संदेश में कही।

सोलिह ने मोदी को ट्वीट कर भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का ‘‘ऐतिहासिक कार्यक्रम’’आरंभ करने के लिए बधाई दी थी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ भारतीय लोगों के टीकाकरण के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार को बधाई। मुझे पूरा भरोसा है कि आप इसमें सफल होंगे और अंतत: हम कोरोना महामारी का खात्मा देखेंगे।’’

उनके इस ट्वीट के जवाब में मोदी ने ट्वीट कर उनका धन्यवाद किया और कहा, ‘‘हमारे वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य योद्धाओं ने कड़ी मेहनत की। भारत में तैयार और निर्मित टीके हमारे लोगों की तो मदद करेंगे ही, कोविड-19 के खिलाफ ये मानवता के भी काम आएंगे।’’

भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी इससे पहले विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए मोदी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे